LSG vs CSK: आईपीएल 2025 में 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के बल्लेबाजों ने औसतन बल्लेबाजी की। एलएसजी की ओर से ऋषभ पंत अर्धशतक जमाने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। सीएसके की ओर से एमएस धोनी के अलावा शिवम दुबे ने कमाल कर दिया। सीएसके ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
लखनऊ ने बनाए थे 166 रन
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे एडेन मार्करम ने 6 गेंदों में 6 रनों की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 25 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके अलावा निकोलस पूरन 9 गेंदों में 8 रन बनाए।
इसके अलावा ऋषभ पंत ने 49 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए। पंत ने थोड़ी धीमी बल्लेबाजी की। लखनऊ ने 20 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे।
सीएसके ने जीता मैच
167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके को शानदार शुरुआत मिली। शेख राशिद ने अपने डेब्यू मैच में 19 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रचिन रवींद्र ने भी 22 गेंदों में 37 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी निभाई थी। इसके बाद एमएस धोनी और शिवम दुबे ने मिलकर 50 से अधिक रनों की साझेदारी निभाई। शिवम ने 37 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि कैप्टन कूल के बल्ले से 11 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली थी। सीएसके ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
गेंदबाजी में चमके ये खिलाड़ी
सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मथीशा पथिराना और रवींद्र जडेजा ने लिए। जडेजा ने 3 ओवर में 24 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, जबकि मथीशा पथिराना ने 4 ओवर में 45 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा खलील अहमद और अंशुल कंबोज को 1-1 सफलता मिली। लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई ने 3 ओवर में 18 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा आवेश खान दिग्वेश सिंह और एडेन मार्करम को 1-1 सफलता मिली।
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
36 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines