KKR vs CSK: डिफेंडिंग चैंपियन के घर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट से जीत का स्वाद चखा है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर आखिरी ओवर में अंशुल कंबोज के बल्ले से निकले चौके के साथ ही सीएसके ने इस सीजन की तीसरी जीत का स्वाद चखा। केकेआर से मिले 180 रनों के लक्ष्य को चेन्नई ने 2 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। टीम की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 45 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में नूर अहमद की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोला और उन्होंने 4 विकेट झटके। इस हार के साथ ही केकेआर के लिए अब प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो गई है।
चेन्नई की खराब शुरुआत
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आयुष म्हात्रे को बिना खाता खोले वैभव अरोड़ा ने पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, डेवोन कॉनवे को मोईन अली ने क्लीन बोल्ड करते हुए चलता किया। इसके बाद आईपीएल में डेब्यू कर रहे उर्विल पटेल क्रीज पर उतरे। उर्विल ने आते के साथ ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 11 गेंदों में 31 रन कूट डाले। उर्विल हर्षित राणा का शिकार बने। जडेजा 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।
ब्रेविस ने मचाया धमाल
60 रन के स्कोर पर 5 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही चेन्नई की पारी को डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने तूफानी अंदाज से संभाला। ब्रेविस ने वैभव अरोड़ा के एक ओवर में चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 30 रन कूट डाले। उन्होंने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ब्रेविस 25 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। ब्रेविस और शिवम दुबे ने छठे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। ब्रेविस के पवेलियन लौटने के बाद शिवम दुबे एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 40 गेंदों में 45 रन जड़े। अंतिम ओवर में एमएस धोनी ने सिक्स और अंशुल कंबोज ने सिक्स जड़ते हुए चेन्नई की जीत पर मुहर लगा दी।
रहाणे-रसेल ने खेली धांसू पारी
ईडन गार्डन्स के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुरबाज सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद सुनील नरेन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतकीय साझेदारी जमाई। नरेन ने 17 गेंदों में 26 रन ठोके। वहीं, रहाणे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 48 रन जड़े। रहाणे ने अपनी इस इनिंग के दौरान 4 चौके और 2 सिक्स जमाए। रघुवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज एक रन बनाकर आउट हुए।
अंतिम ओवरों में मनीष पांडे और आंद्रे रसेल ने मोर्चा संभाला। रसेल के बल्ले से 21 गेंदों में 38 रन निकले। अपनी इस इनिंग के दौरान रसेल ने 4 चौके और तीन सिक्स जमाए। वहीं, मनीष 28 गेंदों में 36 रन ठोके, जिसके चलते कोलकाता की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
32 mins agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
2 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
2 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
3 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
4 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
4 hrs agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines