GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार जीत के साथ आईपीएल 2025 से विदाई ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को चारों खाने चित कर डाला। चेन्नई के पहले बल्लेबाजों ने रंग जमाया, तो इसके बाद इस सीजन पहली बार टीम के बॉलर्स भी विपक्षी बल्लेबाजों पर हावी नजर आए। चेन्नई से मिले 231 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। गुजरात की पूरी टीम सिर्फ 147 रन बनाकर सिमट गई और सीएसके ने 83 रनों की बड़ी जीत का स्वाद चखा। इस हार के साथ ही गुजरात के लिए अब टॉप टू में फिनिश करना काफी मुश्किल हो चला है।
गुजरात के बल्लेबाजों ने कटाई नाक
231 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 13 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। इसके बाद जोस बटलर भी सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। रदरफोर्ड को कंबोज ने खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया। शाहरुख खान ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 19 रन बनाकर चलते बने। साई सुदर्शन 28 गेंदों में 41 रन की दमदार पारी खेलकर रविंद्र जडेजा का शिकार बने।
सुदर्शन के आउट होते ही गुजरात का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। राहुल तेवतिया और राशिद खान भी अंतिम ओवरों में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और पूरी टीम 147 रन बनाकर ढेर हो गई। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने 3-3 विकेट चटकाए।
ब्रेविस-कॉनवे ने खेली धांसू पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉनवे ने दमदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। आयुष ने 17 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 34 रन ठोके। नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरी उर्विल पटेल ने भी बल्ले से रंग जमाया और 19 गेंदों में 37 रन जड़े। शिवम दुबे 8 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 35 गेंदों में 52 रन ठोके।
अंतिम ओवरों में डेवाल्ड ब्रेविस ने जमकर तबाही मचाई और सिर्फ 23 गेंदों पर 57 रन की आतिशी पारी खेली। जडेजा ने 18 गेंदों में 21 रन जड़े, जिसके बूते सीएसके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 230 रन लगाने में सफल रही। गेंदबाजी में गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चकाए, जबकि राशिद खान और शाहरुख की झोली में एक-एक विकेट आया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines