Charith Asalanka Mumbai Indians: आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों का रोमांच 17 मई से शुरू होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ का टिकट बुरी तरह से फंसा हुआ है। 12 मैचों में हार्दिक पांड्या की सेना ने अब तक 7 में जीत का स्वाद चखा है, जबकि 5 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। मुंबई को अंतिम चार में पहुंचने के लिए अगले दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। इस बीच, एमआई अपने स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव करने के मूड में दिख रही है। माना जा रहा है कि रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश 26 मई तक मुंबई टीम का साथ छोड़कर साउथ अफ्रीका लौट जाएंगे। ऐसे में एमआई एक विस्फोटक बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल करने की तैयारी कर रही है।
विस्फोटक बैटर की होगी एमआई में एंट्री!
आईपीएल 2.0 में खेलने के लिए रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश भारत आ रहे हैं। हालांकि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए मुंबई इंडियंस के यह दोनों ही खिलाड़ी 26 मई तक साउथ अफ्रीका लौट जाएंगे। रिकेल्टन के रिप्लेसमेंट के तौर पर एमआई श्रीलंका के व्हाइट बॉल कैप्टन चरिथ असलंका को शामिल करने पर विचार कर रही है। न्यूजवायर की खबर के अनुसार, मुंबई की असलंका के साथ बातचीत जारी है। असलंका अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। श्रीलंकाई बल्लेबाज चंद ओवरों में किसी भी गेम को पलटने का दमखम रखता है। यही वजह है कि मुंबई असलंका पर दांव खेलना चाहती है।
असलंका का टी-20 करियर
चरिथ असलंका श्रीलंका की ओर से अब तक कुल 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 128 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1247 रन ठोके हैं। असलंका फटाफट क्रिकेट में छह हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। असलंका तेज तर्रार बल्लेबाजी के साथ-साथ पारी को संभालने का हुनर भी बखूबी जानते हैं। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में अपने बचे हुए दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। एमआई के अभी 12 मैचों के बाद 14 पॉइंट हैं।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines