Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके टीम इंडिया ने ग्रुप ए को टॉप कर लिया है। ऐसे में अब टीम इंडिया का सामना सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से होगा। 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान ही टीम का अहम सदस्य दुबई से वापस भारत लौट आया है।
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
न्यूजीलैंड को टीम इंडिया ने 44 रनों से हराकर सेमीफाइनल की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका है। भारतीय टीम के मैनेजर आर देवराज की मां का देहांत हो गया। जिसके कारण ही वो टीम को छोड़कर अचानक वापस भारत लौट आए हैं। देवराज मौजूदा समय में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी हैं। टीम इंडिया में उनकी वापसी को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। सेमीफाइनल मुकाबले के बाद ही आर देवराज के वापसी को लेकर स्थिति कुछ साफ होगी. फिलहाल टीम इंडिया बिना मैनेजर के ही सेमीफाइनल मुकाबला खेलने वाली है।
बोर्ड ने भी जताई संवेदना
मैनेजर आर देवराज की मां के निधन पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बारे में कहा, ‘गहरे दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे सचिव देवराज की माता कमलेश्वरी गारू का निधन हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। देवराज गारू और उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ।’
भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित की सेना ने बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को हराया है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराना बहुत ज्यादा आसान नहीं रहने वाला है। टीम इंडिया को फाइनल में जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: मैदान पर ऐसा क्या कर गए केएल राहुल? बेंच पर बैठकर खुश हो रहे होंगे ऋषभ पंत!
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
12 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
13 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines