ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा है। हालांकि, टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी बल्कि टीम इंडिया के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेले जाएंगे। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम कब दुबई के लिए रवाना होगी। अब इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
15 फरवरी को रवाना हो सकती है टीम इंडिया
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम 15 फरवरी को दुबई के लिए रवाना हो सकती है। जल्द ही इसको लेकर ऑफिशियल जानकारी भी सामने आने वाली है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत को 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मैच से पहले कोई वार्मअप मैच मिलने की संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें:- इस स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 2015 के वर्ल्ड कप में दिलाई थी टीम को यादगार जीत
टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। जिसके अभी तक तीन मैच खेले जाए चुके हैं, जिसमें से 2 भारत और एक इंग्लैंड ने जीता है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के दुबई रवाना होगी।
टीम इंडिया अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत 23 फरवरी को होगी। रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
नहीं होगा कप्तानों का फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी कप्तानों का फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी, यानी अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पाकिस्तान जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। टूर्नामेंट शुरू होने में सिर्फ 19 दिन का समय बचा है, लेकिन अभी तक पाकिस्तान में स्टेडियम पूरी तरह से तैयार नहीं हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: क्रिकेट में आ सकते 4 चौंकाने वाले नए नियम, 1 गेंद पर 2 बल्लेबाज होंगे आउट!
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
19 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
26 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
59 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines