Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ के वनडे फॉर्मेट से संन्यास के बाद अब एक और खिलाड़ी ने इस फॉर्मेट को अलविदा बोल दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बुरी तरह से हार कर बाहर हो चुकी बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने अब वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मुशफिकुर रहीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी बांग्लादेश टीम का हिस्सा थे।
चैंपियंस ट्रॉफी में रहीम बुरी तरह हुए थे फेल
मुशफिकुर रहीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश टीम का हिस्सा थे। जहां पर वो अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। टीम इंडिया के खिलाफ रहीम खाता भी नहीं खोल सके थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वो 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे। 37 वर्ष के मुशफिकुर रहीम लगातार वनडे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। जिसके कारण ही अब उन्होंने ये बड़ा फैसला लिया है। सोशल मीडिया पर रहीम ने लिखा कि,
“ मैं आज वनडे फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। सब कुछ देने लिए अल्लाह का शुक्रिया। हालांकि हमारी उपलब्धियां वैश्विक स्तर पर सीमित हो सकती हैं, एक बात निश्चित है। जब भी मैंने अपने देश के लिए मैदान पर कदम रखा, मैंने समर्पण और ईमानदारी के साथ 100% से अधिक दिया। पिछले कुछ सप्ताह मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहे हैं और मुझे एहसास हो गया है कि यही मेरी नियति है। अल्लाह कुरान में कहता है, वह जिसे चाहता है उसका सम्मान करता है और जिसे चाहता है उसका अपमान करता है। सर्वशक्तिमान अल्लाह हमें क्षमा करें और सभी को नेक ईमान प्रदान करें। अंत में मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने फैंस को गहराई से धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके लिए मैंने पिछले 19 वर्षों से क्रिकेट खेला है।”
वनडे फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए मैच विनर खिलाड़ी थे मुशफिकुर रहीम
बांग्लादेश की क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा वनडे मैच मुशफिकुर रहीम ने ही खेला था। रहीम ने वनडे फॉर्मेट के 274 मुकाबलों की 256 पारियों में 36.42 की औसत से 7795 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 9 शतक और 49 अर्धशतक भी जड़े हैं। बतौर विकेटकीपर रहीम ने 243 कैच पकड़े थे। इसके अलावा 56 बार उन्होंने स्टंपिंग भी की थी। बदलाव के दौर से गुजर रही बांग्लादेश की टीम के लिए मुशफिकुर रहीम का संन्यास लेना बहुत बड़ा झटका है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: 51 की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने बल्ले से मचाया हाहाकार, छक्के-चौके की कर दी बारिश
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
6 mins agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
36 mins agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
43 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 hr agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
2 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
2 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
2 hrs agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
3 hrs agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines