Champions Trophy 2025: क्या भारत ICC टूर्नामेंट खेलने पाकिस्तान जाएगा? खेल मंत्री ने दिया जवाब

Champions Trophy 2025: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न्यूज 24 से बातचीत में बताया कि भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी या फिर नहीं। चलिए आपको देते हैं यह एक्सक्लूसिव जानकारी।

Champions Trophy 2025 Sports Minister Anurag Thakur Said team india wont go pakistan Manthan 2024

भारत बनाम पाकिस्तान।

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है। अगले साल होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट को लेकर अभी से बहस छिड़ी हुई है कि भारतीय टीम मैच खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी या फिर नहीं। इससे पहले भी एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन भारत ने पाकिस्तान में मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इस कारण से भारत के सभी मैच श्रीलंका में कराए गए थे। ऐसे में अब जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन भी पाकिस्तान में होने वाला है, तो बीसीसीआई एक बार फिर से मैच खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर रही है। इस कड़ी में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी या फिर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री ने पाकिस्तान जाने को लेकर क्या कहा 

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने न्यूज 24 के एक खास कार्यक्रम में वैभव भोला के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि वह भारत में आतंकवादी को बढ़ावा दे और हम क्रिकेट मैच खेलने के लिए पाकिस्तान जाएं, तो ऐसा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो यह फैसला बीसीसीआई का होगा, लेकिन भारत को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय टीम क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान तभी जाएगी, या फिर आईसीसी टूर्नामेंट के अलावा भी दोनों टीमों के बीच क्रिकेट मैच तभी खेला जाएगा, जब पाकिस्तान आतंकवादी मंसूबों को छोड़ देगा। बीसीसीआई अध्यक्ष ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने की थी आईसीसी से शिकायत

बता दें कि एशिया कप 2023 में जब भारतीय टीम मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं गई थी, इससे पीसीबी काफी नाखुश थी। इसके बाद जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी भी पाकिस्तान को सौंपी गई, तो भारत एक बार फिर से पाकिस्तान जाने से मना करने लगा। इसको लेकर पीसीबी ने आईसीसी से शिकायत भी कर दी थी। पीसीबी ने आईसीसी से भारतीय टीम की शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें मैच खेलने के लिए पाकिस्तान आना चाहिए, अगर वह नहीं आती है, तो उस पर एक्शन लिया जाए। इसको लेकर खूब विवाद हुआ था। ऐसे में फैंस को यह सवाल भी खाए जा रही थी कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएगी या फिर नहीं, लेकिन अब खेल मंत्री ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ