हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Champions Trophy 2025: दिग्गज ने उठाए कुलदीप यादव की फॉर्म पर सवाल, कहा-इस खिलाड़ी से ले प्रेरणा

Kuldeep Yadav: टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले संजय मांजरेकर ने कुलदीप यादव की फॉर्म को लेकर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

IND vs ENG: टीम इंडिया में वापसी करने के बाद से ही कुलदीप यादव लगातार अपनी फॉर्म को लेकर जूझते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने कुलदीप यादव को आदिल रशीद की सलाह मानते हुए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी गति पर काम करने की सलाह दी है। आदिल रशीद ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।

कुलदीप यादव को दी ये सलाह

ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर कुलदीप यादव को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, “कुलदीप यादव मुझे थोड़ा चिंतित करते हैं क्योंकि वह जिस गति से गेंदबाजी करते हैं, वह बहुत तेज है। इससे पहले उनकी आलोचना की गई कि वो धीरे गेंदबाजी करते हैं, बल्कि वो आलोचना इस बात को लेकर थी कि गेंद पिच से धीमी गति से आ रही है, हवा में नहीं। यहीं पर उन्होंने समझौता किया और आप समझ सकते हैं कि क्यों। उन्हें तेज होना था। यह लगभग ऐसा था कि उन्हें भारत के लिए खेलने के लिए तेज गेंदबाजी करनी थी। लेकिन अब जो हो रहा है वह यह है कि वह केवल तेज और सपाट गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी टर्न को खो दिया है। वो अब पिच पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं।

 

आदिल रशीद से दी सीखने की सलाह

मांजरेकर ने कुलदीप को आदिल राशिद से प्रेरणा लेने को कहा है। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने 70 किमी प्रति घंटे से लेकर 90 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी की है, जबकि कुलदीप यादव केवल 80 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, अगर आप दोनों की तुलना करते तो मुझे लगता है कि आदिल रशीद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, अगर आप रशीद की गति देखें, तो वह 70 से 80 KM/H की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। यहां तक कि वो 90 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। वहीं, कुलदीप लगातार 80KM/H की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola