Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड को लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में हराकर टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में टॉप कर लिया है। इस मुकाबले के खत्म होने के साथ ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले भी पूरी तरह से साफ हो गया है। टीम इंडिया 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में खेलती हुई नजर आएगी।
ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुए ए को टॉप किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में नंबर 2 पर रही थी। जिसके कारण ही इन दोनों टीमों का सामना पहले सेमीफाइनल में होने वाला है। यह मुकाबला 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच 19 नवंबर 2023 को खेला था।
वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को बुरी तरह से हराया था। अब रोहित की सेना 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने के लिए उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल अहम खिलाड़ियों को मिस कर रही है। वहीं टीम इंडिया अपने शानदार फॉर्म को आगे भी जारी रखने का पूरा प्रयास करेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई नए चेहरे नजर आ रहे हैं।
लाहौर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी न्यूजीलैंड
भारतीय टीम के खिलाफ 44 रनों से हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के लिए लाहौर जाएगी। जहां पर दक्षिण अफ्रीका की टीम से न्यूजीलैंड का सामना होगा। यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 5 मार्च को खेला जाएगा। अगर टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीत जाती है, तो इस मुकाबले की विजेता टीम को दोबारा दुबई में फाइनल खेलने के लिए जाना होगा।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: केन विलियमसन की इस गलती के कारण हारी न्यूजीलैंड, वरुण चक्रवर्ती बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines