Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस मिनी वर्ल्ड कप में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट साल 2017 में खेला गया था। उस दौरान भी रोहित-विराट को खेलते हुए देखा गया था। पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी में कैसा रहा था रोहित और विराट का प्रदर्शन आज हम उसके बारे में आपको बताने वाले हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ऐसा था रोहित-विराट का प्रदर्शन
साल 201 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथ में थी। टीम इंडिया ने उस दौरान खिताब को गंवा दिया था। इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा था। रोहित ने तब विराट से ज्यादा रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने तब 5 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। इस दौरान रोहित का बेस्ट स्कोर नाबाद 123 रन रहा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने के करीब, चैंपियंस ट्रॉफी में मिल सकती है जगह
वहीं विराट कोहली ने तब 5 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए थे। इस दौरान कोहली के बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे। उस दौरान विराट का बेस्ट स्कोर नाबाद 96 रन का रहा था। अब देखने वाली बात होगी कि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित और विराट का प्रदर्शन कैसा रहता है?
शिखर धवन थे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में शिखर धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उस दौरान धवन ने 5 मैचों में 338 रन बनाए थे। जिसमें धवन के बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। हालांकि अब धवन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- 90 लाख के कैच का वीडियो वायरल, SA20 लीग ने फैन को बना दिया लखपति
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
45 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
55 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines