Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। इस मैच में जैसे ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर उतरेगे इतिहास रच देंगे। वो आईसीसी के चारों टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। रोहित की अगुआई में भारत ने 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, 2023 वनडे विश्व कप और 2024 टी20 विश्व कप का फाइनल खेला और रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में मेन इन ब्लू का सामना न्यूजीलैंड से होगा ।
धोनी भी नहीं कर पाया हैं ऐसा
एमएस धोनी ने भारत को वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया, लेकिन उन्हें कभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तानी करने का मौका नहीं मिला। वहीं, केन विलियमसन 2019 वनडे विश्व कप, 2021 डब्ल्यूटीसी और 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में खेलने वाली न्यूजीलैंड टीम के कप्तान थे।
कर सकते हैं धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच के दौरान रोहित के पास एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा। वो वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में आईसीसी खिताब जीतने वाले दुनिया के दूसरे कप्तान बन सकते हैं। इससे पहले ये कारनामा सिर्फ धोनी ने किया है।
धोनी 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे, जबकि रोहित पहले ही भारत को 2024 में टी20 विश्व कप खिताब जीत दिला चुके हैं और रविवार को उनके पास 50 ओवर का आईसीसी खिताब अपनी झोली में डालने का मौका होगा।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
11 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines