Champions Trophy 2025: आज से चैंपियंस ट्रॉफी के 9वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में 8 टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से करना चाहेगी। ये मुकाबला कराची में खेला जाएगा। वहीं, आज कराची का मौसम कैसा रहने वाला चलिए हम आपको उसकी जानकारी देते है।
कैसा रहेगा कराची का मौसम?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज कराची में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश के आसार महज 10 फीसदी ही बताए जा रहे हैं। कराची का तापमान 29 डिग्री तक रहने वाला है। यानी कुल मिलाकर मैच पर ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy: पंत OUT, Rahul IN, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
कैसा है कराची की पिच का मिजाज?
कराची की पिच को बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार माना जाता है। इस पिच पर हमेशा से ही बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। वहीं इस मैदान पर वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर 355 रन का रहा है। टीम इंडिया ने ये स्कोर साल 2008 में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बनाया था। अभी तक कराची के नेशनल स्टेडियम में 56 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 26 तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 28 मैचों में जीत हासिल की है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को स्पिनर्स से ज्यादा मदद मिलती है।
हाल ही में कराची नेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया था। जिसमें न्यूजीलैंड ने शानदार जीत हासिल की थी। इस मैच में पाकिस्तान को कीवी गेंदबाजों ने 242 रन पर ढेर कर दिया था। ऐसे में एक बार फिर से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों पर नजरें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy: भारत-बांग्लादेश मैच में बारिश बन सकती है विलेन, जानिए कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines