'जादरान की जगह इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए मैन ऑफ द मैच', इंग्लैंड-अफगानिस्तान के मुकाबले के बाद कैफ ने दिया बड़ा बयान

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। इस जीत के बाद इंग्लैंड आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

BeFunky-collage - 2025-02-27T131532.247

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड को 8 रनों से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले इब्राहिम जादरान को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। वहीं, इस पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इब्राहिम जादरान की जगह दूसरे खिलाड़ी को ये अवार्ड मिलना था।

विज्ञापन

कैफ ने कही ये बात

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि जादरान की शानदार पारी के बावजूद उमरजई ही असली प्लेयर ऑफ द मैच थे। कैफ का मानना ​​है कि उमरजई के रन और गेंद से पांच विकेट जादरान की पारी से ज्यादा महत्वपूर्ण थे, क्योंकि उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया था।

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ ने स्पोर्ट्स18 पर पोस्ट-मैच शो के दौरान कहा, “मेरे लिए मैन ऑफ द मैच अजमतुल्लाह उमरजई हैं। उन्होंने ऐसी पिच पर पांच विकेट लिए, जिसमें तेज गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं था। इंग्लैंड लगभग मैच जीत ही गया था और अंत में उन्होंने अंतर पैदा किया। उमरजई ने टीम के लिए रन भी बनाए। जादरान द्वारा बनाए गए रनों से पांच विकेट ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।”

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने हासिल की जीत

इससे पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट पर 325 रन बनाए। टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने 177 रनों की शानदार पारी खेली, जो चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

जवाब में, इंग्लैंड की टीम जो रूट के 120 रनों के बावजूद 49।5 ओवरों में 317 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के गेंदबाज अजमतुल्लाह ओमरजई ने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस हार के साथ ही इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, जबकि अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ