Marcus Stoinis Retirement: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अचानक से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है। स्टोइनिस इस महीने होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए कंगारू टीम में शामिल किए गए थे, लेकिन उन्होंने संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है। उनके रिटायरमेंट के बाद कंगारू टीम की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं, जहां टीम पहले ही कई खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है।
स्टोइनिस ने इस वजह से लिया संन्यास
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को घोषणा की और बताया कि वो टी-20 क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और उन्होंने इसी वजह से वनडे से संन्यास लिया है। स्टोइनिस ने 2015 में डेब्यू करने के बाद से 71 वनडे मैच खेले। अपने संन्यास पर स्टोइनिस ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलना एक अविश्वसनीय जर्नी रही है और मैं इस फॉर्मेट में बिताए हर पल के लिए आभारी हूं। इंटरनेशनल लेवल पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।’
यह भी पढ़ें: रोहित के बाद कौन बनेगा टेस्ट टीम का कप्तान? गिल-पंत के साथ इस खिलाड़ी की दावेदारी ने चौंकाया
यह कोई आसान फैसला नहीं था- स्टोइनिस
उन्होंने आगे कहा, ‘यह कोई आसान फैसला नहीं था, लेकिन मेरा मानना है कि मेरे लिए वनडे से दूर रहने और अपने करियर के अगले चैप्टर पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का यह सही समय है। हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं और मैं उनके सपोर्ट की बहुत तारीफ करता हूं।’
ऐसा रहा स्टोइनिस का करियर
उनके वनडे करियर पर नजर दौड़ाई जाए तो उनका इस फॉर्मेट में बेस्ट प्रदर्शन 2017 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 146 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने आखिरी बार पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान के दौरे पर वनडे मैच खेला था। इस धाकड़ ऑलराउंडर ने इस फॉर्मेट में 1495 रन बनाए, साथ ही गेंदबाजी में भी 48 विकेट अपने नाम किए।
स्टोइनिस 2018-19 में वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे, साथ ही 2023 में ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे, जहां टीम ने फाइनल में भारत को उन्हीं के घर में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे कप्तानी करना पसंद है’, Champions Trophy 2025 से पहले इस खिलाड़ी ने पेश किया अपना दावा
संबंधित खबरें
मोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
15 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
37 mins agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
1 hr agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
3 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines