हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Champions Trophy 2025: 3 कमजोरियों ने बढ़ाई भारत की टेंशन, क्या होगी अब रणनीति?

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होगा। वहीं अब टीम इंडिया की 3 बड़ी कमजोरियां सामने निकलकर आई है, जो रोहित एंड कंपनी पर भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Team India

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया अब दुबई पहुंच चुकी है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होगा। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 3 बड़ी कमजोरियों ने टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय फैंस की टेंशन को भी बढ़ा दिया है। टीम इंडिया की इन तीन कमजोरियों का फायदा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड उठा सकती है। जिसमें सबसे बड़ी कमजोरी है दुबई में ज्यादा स्पिन गेंदबाजों को ले जाना।

दरअसल, टीम इंडिया के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में होंगे। दुबई में पिच को तेज गेंदबाजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, बावजूद इसके टीम इंडिया 5-5 स्पिन गेंदबाजों के साथ दुबई पहुंची है। ऐसे में ये फैसला टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं और इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को बुमराह की कमी खलने वाली है। टीम इंडिया का पेस अटैक थोड़ा अनुभवहीन दिख रहा है। मोहम्मद शमी के अलावा टीम में कोई अनुभव तेज गेंदबाजी टीम इंडिया में नहीं है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola