हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CT 2025: पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान का हाल बेहाल

CT 2025 Points Table: भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है। भारत की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला है।

विज्ञापन
Virat Kohli

Champions Trophy Points Table: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने रविवार को दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के शानदार शतक के दम पर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को छह विकेट से पीट दिया। भारत को 242 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत से भारत ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। टीम ने लगातार दो जीत दर्ज की हैं और सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। दूसरी ओर, पाकिस्तान अपने दोनों मैच हार चुका है और अब वह मुश्किल स्थिति में है।

ग्रुप A

टीम मैच जीते हारे पॉइंट्स नेट रन रेट
भारत 2 2 0 4 +0.647
न्यूज़ीलैंड 1 1 0 2 +1.200
बांग्लादेश 1 0 1 0 -0.408
पाकिस्तान 2 0 2 0 -1.087

ग्रुप B

टीम मैच जीते हारे पॉइंट्स नेट रन रेट
दक्षिण अफ्रीका 1 1 0 2 +2.140
ऑस्ट्रेलिया 1 1 0 2 +0.475
इंग्लैंड 1 0 1 0 -0.475
अफगानिस्तान 1 0 1 0 -2.140

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: विराट कोहली का शतक रोकने के लिए पाकिस्तान ने लगा दी जान, रिजवान-शाहीन ने की ऐसी हरकत!

विराट कोहली ने बनाया शानदार शतक

242 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने रोहित शर्मा का विकेट जल्द ही गंवा दिया था। इसके बाद विराट ने शुभमन गिल ने साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान गिल 46 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद विराट को श्रेयस का साथ मिला। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। अय्यर 56 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

इसके बाद विराट ने टीम इंडिया को जीत दिलाने की जिम्मेदारी खुद ली और शानदार शतक ठोका। उन्होने चौका लगाकर शतक बनाया और टीम इंडिया को जीत दिलाई। उन्होंने 111 गेंदों में 100 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। ये वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 51वां शतक था। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ यह उनका चौथा शतक है।

यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: भारत से हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानें क्या बन रहे हैं समीकरण

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola