Champions Trophy 2025 IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों इस मैच को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी। फाइनल को लेकर दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के साथ होने वाले फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान सामने आया है।
मैच से पहले क्या बोल गिल?
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दिन बीसीसीआई द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में गिल ने मैच के प्रति टीम के दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से बताया। वीडियो में उप-कप्तान द्वारा टीम के लोगों को संबोधित करते हुए उन्हें हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की सलाह देते हुए एक फुटेज भी थी।
ये भी पढ़ें:- तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर लटकी तलवार, चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद लग सकता है झटका
गिल ने बताया कि ” ऐसा लगता है जैसे हम चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की चाह में कल ही दुबई पहुंचे हैं। ऊर्जा बहुत अधिक थी। सकारात्मकता का माहौल था। और हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि कुछ भी नहीं बदला है। तीन सप्ताह, चार जीत। प्रैक्टिस के अनगिनत घंटे और अंतहीन मुस्कुराहट के बाद अब एक अंतिम प्रयास का समय है। यह एक अंतिम प्रयास का समय है। एक अंतिम बार, चलो चलते हैं और इसे जीतते हैं। ”
भारत ने आखिरी बार साल 2013 में जीता था खिताब
भारत ने आखिरी बार साल 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। साल 2017 में टूर्नामेंट के फाइनल में गत चैंपियन पाकिस्तान से हार गया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत अब तक नहीं हारा है। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीते हैं।
ये भी पढ़ें:- India vs New Zealand: फाइनल में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा?
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
10 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
30 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
51 mins agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines