भारत ने 45 ओवर में 5 विकेट खोकर 237 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हार्दिक पांड्या 11 और राहुल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम को विराट कोहली के रूप में पांचवां झटका लगा है। कोहली धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन एडम ज़म्पा की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।
टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच गई है। टीम इंडिया ने 42 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 83 और राहुल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिर गया है। श्रेयस अय्यर 62 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ज़म्पा ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने फिफ्टी बना दी है। उनके साथ इस क्रीज पर श्रेयस अय्यर भी टिके हुए हैं। उन्होंने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा।
टीम इंडिया ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं।विराट कोहली 34 और श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने 61 रन की साझेदारी कर ली है।
टीम इंडिया ने 15 ओवर में दो विकेट खोकर रन बना लिए हैं। कोहली 18 और अय्यर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 32 रन की साझेदारी हो गई है।
शुभमन गिल के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी 28 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। टीम इंडिया ने 8 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 43 रन बनाए हैं। कूपर कोनोली की गेंद पर आक्रामक शॉट खेलने के चक्कर में हिटमैन ने अपना विकेट गंवाया।
शुभमन गिल सिर्फ 8 रनों के स्कोर पर बेन ड्वार्शुइस की गेंद पर बोल्ड हो गए। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया ने 5 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 30 रन बना लिया है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम 264 रन बनाकर सिमट गई। हार्दिक पांड्या ने जम्पा को आउट किया। ज़म्पा 7 रन बनाकर आउट हो गए।
मोहम्मद शमी ने नाथन एलिस को आउट किया। उन्होंने 10 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 262/9
ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिर गया है। कैरी 61 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने रन आउट किया।
वरुण चक्रवर्ती ने बेन ड्वार्शुइस को आउट कर दिया है। उन्होंने बेन ड्वार्शुइस को 19 रन पर आउट किया। यह उनका दूसरा विकेट है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 239/7
ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिर गया है। अक्षर पटेल ने मैक्सवेल को 7 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर-205/6
मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया का पांचवां झटका दिया है। कप्तान स्टीव स्मिथ 96 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हो गए है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर-198/5
ऑस्ट्रेलिया ने 35 ओवर में 4 विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 29(26) और स्टीवन स्मिथ 71(94) क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों ने 48 गेंदों में 42 रन की साझेदारी कर ली है।
ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा। जोश इंग्लिस 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जडेजा ने आउट किया। ये जडेजा का दूसरा विकेट गिरा।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने 68 गेंदों में फिफ्टी बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 26 ओवर में 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं।
मार्नस लाबुशेन 29 रनों के स्कोर पर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 23 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं।
ट्रेविस हेड को विकेट 54 रनों के स्कोर पर गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया को अब स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने वापस मैच में ला दिया है। 20 ओवरों के खत्म होने बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने 2 विकेट गंवाकर 105 रन बना लिया है।