Champions Trophy 2025: इमाम उल हक ने बताया पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम का काला सच! साथी खिलाड़ियों की खोली पोल

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम का सफर खत्म होने के बाद सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने अपने साथी खिलाड़ियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए विवादित बयान दिया है।

Champions Trophy 2025 Imam ul Haq

Champions Trophy 2025 Imam ul Haq

Champions Trophy 2025: पाकिस्तानी टीम का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सफर बेहद शर्मनाक अंदाज में खत्म हो गया। टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और पॉइंट्स टेबल में नंबर 4 पर रही। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम का सफर खत्म होने के बाद सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने अपने साथी खिलाड़ियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए विवादित बयान दिया है।

विज्ञापन

इमाम उल हक ने टीम पर लगाया बड़ा आरोप

मौजूदा समय में खराब दौर से गुजर रही पाकिस्तानी टीम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। पिछले 2 सालों में टीम ने 3 कप्तान बनाए हैं। जिसमें बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल है। मौजूदा समय में वनडे और टी20 फॉर्मेट की कप्तानी मोहम्मद रिजवान कर रहे हैं, तो वहीं टेस्ट में ये जिम्मेदारी शान मसूद को सौंपी गई है।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने एक इंटरव्यू में ड्रेसिंग रूम का काला सच बता दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में इमाम उल हक से जब पूछा गया कि लीडर शब्द सुनने के बाद किसका नाम दिमाग में आता है, तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। इमाम ने इस सवाल के जवाब में कहा, ‘लीडर का कोई नाम तो आ नहीं रहा मेरे जहन में, सारे आपस में लड़ रहे हैं।’ वायरल वीडियो कब का है, ये अभी कहा नहीं जा सकता है।

पाक टीम का घरेलू मैदान पर शर्मनाक प्रदर्शन 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की टीम ने 3 मुकाबले खेले। जिसमें उनकी टीम को 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा। जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। पाकिस्तान टीम ने साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी की उनकी टीम टाइटल को डिफेंड करने में सफल होगी। टाइटल डिफेंड करना तो दूर मोहम्मद रिजवान की टीम एक भी मुकाबले में टक्कर भी नहीं दे सकी। इस बीच रिपोर्ट्स आ रही हैं कि जल्द ही पाकिस्तानी टीम में बड़े बदलाव हो सकते

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ