Haris Rauf Injury Update: पाकिस्तान में बुधवार से चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी। दोनों टीमों के बीच कराची में होने वाले इस मैच में तेज गेंदबाज हारिस रउफ को चोट की वजह से बाहर होना पड़ सकता है। उन्हें छाती और पेट की मांसपेशियों में दर्द महसूस होने के बाद हल्की-सी साइड स्ट्रेन की समस्या हुई थी। वो हाल ही में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई ट्राई सीरीज में सभी मैच नहीं खेल सके थे।
बताया गया कि रउफ सिलेक्शन के लिए फिट हैं। हालांकि तेज गेंदबाज को ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। उनको लेकर पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने खुलासा किया है कि उन्होंने अभी तक पूरी ताकत से गेंदबाजी नहीं की है। अच्छी बात यह है कि अभी उन्हें कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही है। हालांकि यह तय नहीं है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे या नहीं।
रऊफ को कोई परेशानी नहीं हो रही है- रिजवान
रिजवान ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘हारिस रउफ ने कल 80 प्रतिशत गेंदबाजी की और आज वह अपनी पूरी लय में गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने हमें बताया कि उन्हें कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह पूरी तरह से फिट हैं।’
कब लगी थी रऊफ कोच?
न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के पहले वनडे में रउफ को चोट लगी थी, जिसके बाद वो कोई मैच नहीं खेले हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एहतियात के तौर पर उन्हें आराम देने का फैसला किया, ताकि उन्हें चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट से पहले ठीक होने का समय मिल सके। उनके खेलने को लेकर संदेह तब पैदा हुआ जब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि अगर चोट साइड स्ट्रेन की है, तो उसे ठीक होने में लंबा समय लग सकता है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम- मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
53 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
3 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
4 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
5 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines