Champions Trophy 2025: इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, बीच मैदान से वापस लौटा स्टार गेंदबाज

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मुकाबले में हार के बाद इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है.

Champions Trophy 2025: England team

Champions Trophy 2025: England team

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मुकाबले में हार के बाद इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम के स्टार तेज गेंदबाज इंजरी के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं. मुकाबले के 8वें ओवर में मार्क वुड के चोटिल होने के कारण अब इंग्लिश टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड टीम की बढ़ गई मुश्किलें

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में इंग्लैंड की टीम टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी. इंग्लिश टीम को इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत भी मिली, लेकिन अफगानिस्तान की पारी के 8वें ओवर में जोस बटलर की परेशानी बढ़ गई. पारी के 8वें ओवर और मार्क वुड के चौथे ओवर की 5वीं गेंद डालने से पहले उन्हें पैर में परेशानी का सामना करना पड़ा. वुड ने हालांकि उस ओवर को पूरा किया और मैदान से बाहर चले गए. मार्क वुड अगर अब दोबारा मैदान पर नहीं लौटते हैं, तो इंग्लैंड टीम को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

इंग्लिश टीम के 3 खिलाड़ी अब तक हो चुके हैं इंजर्ड

जोस बटलर की लीडरशिप में खेल रही इस टीम का चयन टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज से पहले हो गया था. भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान स्पिन ऑलराउंडर जेकब बेथेल को इंजरी हुई थी. जिसके कारण ही वो अब चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले के दौरान ब्रायडन कार्स भी चोटिल हो गए थे. कार्स की जगह इंग्लिश टीम ने अब रेहान अहमद को टीम में शामिल कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ