Champions Trophy 2025: करोड़ों क्रिकेट फैंस फिलहाल आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के रोमांच में डूबे हैं। विश्व कप के हर मैच के बाद सुपर-8 का समीकरण बदलता जा रहा है। 2 जून से विश्व कप का आगाज हुआ था, जिसका फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। दूसरी ओर आज यानी 9 जून को विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने वाली है। इसी बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में खेला जाएगा। अब इसके लिए तारीख भी सामने आ गई है। चलिए बताते हैं कब खेला जाएगा आईसीसी टूर्नामेंट।
ये भी पढ़ें:- AUS की जीत से सुलझी सुपर-8 की गुत्थी, इन 6 टीमों की क्वालिफिकेशन लगभग तय!
कब खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है, इसको लेकर भी खूब विवाद होते रहा है। टीम इंडिया का कहना है कि वह टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई का कहना है कि अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए भारत के मुकाबले किसी और देश में कराए जाए, टीम इंडिया विश्व कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। हालांकि इसको लेकर पाकिस्तान आईसीसी से शिकायत भी कर चुका है, इसके साथ ही यह भी ऐलान कर दिया है कि भारत के सभी मुकाबले किस वेन्यू पर होंगे। इस कड़ी में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने की तारीख सामने आ गई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- PAK के खिलाफ कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया जवाब
आज खेला जाएगा भारत-पाक मैच
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का रोमांचक दौर जारी है। भारत ने विश्व कप के पहले मुकाबले में आयरलैंड को शिकस्त दी थी। भारत और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला 5 जून को अमेरिका के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। अब भारत विश्व कप का दूसरा मुकाबला आज यानी 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाला है। यह मुकाबला भी नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा। अगर भारत आज जीत जाता है, तो सुपर 8 के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर देगा। वहीं, अगर पाकिस्तान जीतता है, तो वह भी सुपर-8 की रेस में बने रहेगा।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines