Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया के लिए ये सफर आसान नहीं था। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए थे। इसके बाद भी टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया की निगाह अब 2027 को होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। ऐसे में आइये जानते हैं कि इस वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टीम इंडिया किन 3 खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बाहर कर सकती है।
मोहम्मद शमी
अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन लगातार गिरता गया। उन्होंने अगले चार मैचों में 45 की औसत से विकेट लिए और स्ट्राइक रेट भी बेहद खराब रहा। उनकी उम्र और चोटिल होने की प्रवृत्ति के कारण भविष्य में उनके वनडे करियर पर सवाल खड़े हो सकते हैं। अगले वनडे विश्व कप तक शमी की उम्र 37 के करीब होगी, जिससे उनके चयन की संभावना कम हो सकती है।
रवींद्र जडेजा
अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ विजयी रन भी बनाए। हालांकि, उनकी उम्र 36 साल हो चुकी है और 2027 विश्व कप तक वे 38 साल के हो जाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया भविष्य के लिए अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे युवा ऑलराउंडरों को तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर सकती है।
ऋषभ पंत
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का वनडे करियर अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। सात साल के करियर में उन्होंने सिर्फ 31 वनडे खेले हैं और उनका प्रदर्शन औसत रहा है। इसके अलावा, केएल राहुल को विकेटकीपर के रूप में लगातार प्राथमिकता दी जा रही है और अक्षर पटेल मध्य ओवरों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में वनडे टीम में पंत की भूमिका को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वो इस समय टीम इंडिया के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर भी नहीं है। ऐसे में वो भी वनडे टीम से ड्रॉप हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
17 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines