Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने में अब एक दिन का समय बचा है। 20 फरवरी को टीम इंडिया अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी, लेकिन उससे पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल को दुबई छोड़कर अपने देश साउथ अफ्रीका वापस लौटना पड़ रहा है।
क्यों वापस लौट रहे मोर्केल?
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच 15 फरवरी को दुबई पहुंचने के बाद 17 फरवरी को प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि मोर्केल क्यों अपने देश साउथ अफ्रीका वापस जा रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके पिता का निधन हो गया है, जिसके चलते मोर्केल को चैंपियंस ट्रॉफी छोड़कर जाना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy: फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-बांग्लादेश मैच? यहां जानिए पूरी डिटेल्स
मोर्केल 15 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ पहुंचे और 16 फरवरी को आईसीसी अकादमी में टीम के दोपहर के प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए। हालांकि, वे 17 फरवरी को टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए।
रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा एंड कंपनी मंगलवार को ट्रेनिंग से छुट्टी ले सकती है और 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मैच से पहले 19 फरवरी को ट्रेनिंग कर सकती है। मोर्केल की अनुपस्थिति अब टूर्नामेंट में टीम की संभावनाओं को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, यह देखते हुए कि जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं हैं और यहां तक कि मोहम्मद शमी भी थोड़े खराब फॉर्म में हैं, ये अब टीम इंडिया की टेंशन को थोड़ा बढ़ा सकता है।
ये भी पढ़ें:- अनोखी ख्वाहिश! संन्यास से यू-टर्न, अब बेटे के साथ क्रिकेट खेलना चाहता है ये दिग्गज खिलाड़ी
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines