हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

CT 2025: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की पाकिस्तानी मीडिया की बोलती बंद, दुबई में खेलने पर दिया करारा जवाब

Champions Trophy 2025 Rajiv Shukla: बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला दूसरा सेमीफाइनल मैच देखने के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया की बोलती बंद करने का काम किया है।

विज्ञापन
Rajiv Shukla

Champions Trophy 2025 Rajiv Shukla: चैंपियंय ट्रॉफी 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। दो फाइनलिस्ट टीमें भी कन्फर्म हो गई। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 5 मार्च को खेला गया था। इस मैच को देखने के लिए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी गद्दाफी स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया के सवालों के करारे जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद करने का काम किया।

राजीव शुक्ला ने की पाकिस्तानी मीडिया की बोलती बंद

टीम इंडिया के दुबई में खेलने को लेकर जब राजीव शुक्ला से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “जब आईसीसी की बैठक में यह निर्णय लिया जा रहा था, तो यह तय किया गया था कि भारत केंद्रित मैच दुबई में खेले जाएंगे जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे।”

ये भी पढ़ें:- CT 2025: दुबई में खेलने को लेकर शमी का हैरान करने वाला बयान, विरोधियों को मिला सवाल उठाने का मौका

आगे उन्होंने कहा कि “इसलिए यह उचित या अनुचित की बात नहीं है और भारतीय क्रिकेट टीम पिचों के आधार पर नहीं खेलती है। दुबई के मैदान में भी अलग-अलग तरह की पिचें हैं। भारत प्रदर्शन के आधार पर खेलता है, खिलाड़ी पिच के आधार पर नहीं बल्कि अपने कौशल के आधार पर खेलते हैं।”

क्या भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज

जब बीसीसीआई उपाध्यक्ष से भारत और पाकिस्तान के बीच भविष्य में द्विपक्षीय सीरीज होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “भारत सरकार जो भी कहेगी, हम उसका पालन करेंगे। इसके अलावा यह बीसीसीआई की नीति है और मुझे लगता है कि पीसीबी के लिए भी यही नीति होगी कि जो भी द्विपक्षीय मैच खेले जाएं, वे दोनों देशों में से किसी एक की धरती पर होने चाहिए। ”

ये भी पढ़ें:- CT 2025: स्टार खिलाड़ी की चोट ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की टेंशन, जानिए भारत के खिलाफ फाइनल में खेलेंगे या नहीं?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें