CT 2025: फ्री में कहां देख सकते हैं ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच? जानें पूरी डिटेल्स

Australia vs England: चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस बीच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर होगी।

AUS vs ENG

AUS vs ENG

Australia vs England: चैंपियंस ट्रॉफी में आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है, क्योंकि टीम के मैच विनर खिलाड़ी इंजरी के चलते इस टूर्नामेंट से ही बाहर हो चुके हैं। स्टीव स्मिथ के हाथो में इस बार ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान है। ऐसे में दोनों टीमें आज के मैच को जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी का शानदार आगाज करना चाहेगी।

विज्ञापन

फ्री में कहां देख सकते हैं मैच?

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है। दोनों टीमों का ये पहला मैच होने वाला है। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर होगी, जहां आप फ्री में मैच देख सकते हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अभी तक 160 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से कंगारू टीम ने 90 मैच जीते हैं, इसके अलावा इंग्लैंड को 65 मैचों में जीत हासिल हुई है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के हाथों वनडे सीरीज हारकर आ रही है, तो वहीं इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने हराया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ