हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Champions Trophy 2025: कुलदीप यादव के नाम जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि, बने इस खास लिस्ट का हिस्सा

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 241 रन पर ही सिमट गई है। भारत के लिए इस मैच में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने इस मैच में तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान वो एक लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।

कुलदीप यादव बने इस खास लिस्ट का हिस्सा

कुलदीप यादव रविवार (23 फरवरी) को दिग्गज अनिल कुंबले और रविचंद्रन अश्विन के साथ एक स्पेशल लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं। वो कुंबले, अश्विन, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा 43वें ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को आउट करके किया।

 

आगा ने कुलदीप के खिलाफ हवाई शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद को सही तरीके से कनेक्ट नहीं कर पाए और रवींद्र जडेजा को आसान कैच थमा बैठे। क्रीज पर रहने के दौरान उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया लेकिन वो कोई चौका या छक्का नहीं लगा पाए। कुलदीप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले 13वें भारतीय गेंदबाज हैं। कुलदीप के नाम अब तक 13 टेस्ट में 56 विकेट, 110 वनडे में 175 विकेट और 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 69 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय स्पिनरों द्वारा सर्वाधिक विकेट

  • अनिल कुंबले: 953
  • रविचंद्रन अश्विन: 765
  • हरभजन सिंह: 707
  • रवींद्र जडेजा: 604
  • कुलदीप यादव: 300*

पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रहा है कुलदीप का प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में कुलदीप का रिकॉर्ड अच्छा है। अब तक खेले गए सात मैचों में उन्होंने 13 बल्लेबाजों को आउट किया है, जिसमें एक बार पांच विकेट भी शामिल हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola