Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने आखिरकार पाकिस्तान में अगले महीने शुरू होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में एक से बढ़कर एक नाम शामिल हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के टीम से बाहर होने के अलावा टीम में ज्यादा कुछ नहीं बदला है। भारत अगर चाहे तो इस टीम में बदलाव भी कर सकता है। ऐसा तब हो सकता है, जब किसी खिलाड़ी को चोट लगे। आइए एक नजर डालते हैं उन तीन खिलाड़ियों पर, जो ऐसा होने पर टीम में जगह पा सकते हैं।
अभिषेक शर्मा
पंजाब के इस युवा बल्लेबाज का बल्ला मौजूदा समय में जमकर हल्ला मचा रहा है। उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेलते हुए गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। उन्होंने टूर्नामेंट में 130.44 की स्ट्राइक रेट से 467 रन कूटे, जिसमें उनकी बेस्ट पारी 170 रनों की रही। चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम में बेशक पहले से ही यशस्वी जायसवाल हों, लेकिन अभिषेक शर्मा की दावेदारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी को मिल सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान, जल्द होने वाला है ऐलान
हर्षित राणा
भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस अभी भी चिंता का विषय है। यह बात निकलकर सामने आई है कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं है। कई लोगों को मानना है कि अगर बुमराह चोट की वजह से कुछ मैच नहीं खेले तो उनकी जगह लेने के लिए हर्षित राणा बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने डेब्यू पर सबको प्रभावित किया था। हालांकि पिंक-बॉल टेस्ट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन नई गेंद के साथ उनकी क्षमता से हर कोई वाकिफ है।
नीतीश रेड्डी
ऑस्ट्रेलिया में बल्ले से जोरदार प्रदर्शन करने वाले नीतीश रेड्डी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बैकअप के रूप में टीम में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान जिस तरह का खेल दिखाया, उससे उनकी दावेदारी मजबूत नजर आ रही है। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में शामिल करने से भारत को काफी फायदा हो सकता है और अगर हार्दिक चोटिल होते हैं, तो नीतीश मैदान में उतर सकते हैं।
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: वनडे में डेब्यू कर सकते हैं Yashasvi Jaiswal, घरेलू क्रिकेट में क्या है रिकार्ड?
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
16 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
47 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
52 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines