Chamari Athapaththu: महिला विश्व कप 2025 में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी और स्कोरबोर्ड पर 253 रन लगाए थे, जिसके जवाब में उतरी श्रीलंका को औसतन शुरुआत मिली. बीच मैच में अचानक श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू को स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया. बीच मैच में बड़ी घटना घटी. ये मामला देखकर सभी कोई हैरान रह गया.
स्ट्रेचर पर मैदन से बाहर हुईं कप्तान
ये मामला श्रीलंका की पारी के छठे ओवर के दौरान हुआ. ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेते समय श्रीलंकाई कप्तान को कुछ तकलीफ हुई और फिर वह मैदान पर लेट गईं. इसके बाद श्रीलंका टीम के फिजियो मैदान पर आए, उन्होंने काफी देर तक उनसे बातचीत की.
बाद में उन्हें सपोर्ट स्टाफ की मदद से स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया. ये देखकर सभी फैंस हैरान रह गए. हालांकि थोड़ी देर आराम करने के बाद वह फिर से मैदान पर लौंटी. हालांकि वह अपनी बल्लेबाजी से खासा कमाल नहीं कर सकी. उन्होंने 39 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली और दोबारा पवेलियन चली गईं.
ये भी पढ़ें:-IND vs WI: कप्तानी के बाद शुभमन गिल ने हासिल की अब रोहित शर्मा से ये कुर्सी, विराट को भी छोड़ा पीछे
मैच पर एक नजर
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन नैट साइवर-ब्रंट ने बनाए. उन्होंने 117 गेंदों में 117 रन बनाए. इसके अलावा टैमी ब्यूमेंट 29 गेंदों में 32 रन बनाए. जिसके जवाब में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका 45.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 164 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड ने 89 रनों से मुकाबला जीत लिया. कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. टीम की ओर से हसिनी परेरा ने सबसे ज्यादा 65 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें: T20I इतिहास का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने करीबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
7 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
41 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines