रजत पाटीदार बने कप्तान, रिंकू सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी, सेंट्रल जोन की टीम का हुआ ऐलान

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल जोन ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. रजत पाटीदार को कप्तानी मिली है. इसके अलावा रिंकू सिंह और सारांश जैन जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. इससे पहले वेस्ट और ईस्ट जोन ने भी अपने दला का ऐलान कर दिया है.

Image Credit: X

Image Credit: X

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल जोन ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को दी गई है, जिन्होंने आरसीबी को बैक टू बैक दो ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जितवाई है. इसके अलावा रिंकू सिंह को भी बड़ी जिम्मदेरी दी गई है. वेस्ट जोन की टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को मौका मिला है. इसके अलावा 6 खिलाड़ियों को रिजर्व में मौका मिला है.

रजत पाटीदार बने कप्तान

रजत पाटीदार को सेंट्रल जोन ने अपनी टीम का कप्तान बनाया है. इसके अलावा रिंकू सिंह को उपकप्तानी का जिम्मा मिला है. वहीं, सारांश जैन को भी दल का हिस्सा बनाया गया है. उन्हें भारतीय टीम में भी श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी चुना गया है. बल्लेबाजी विभाग में आर्यन जुयाल, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, यश राठौड़ और आयुष पांडे शामिल हैं.

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी 2026 का आगाज 23 अगस्त से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा. ये सभी मैच बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा. सेंट्रल जोन से पहले वेस्ट जोन और ईस्ट जोन ने भी अपने दल का ऐलान कर दिया है. वेस्ट जोन की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को दी गई है. इसके अलावा ईस्ट जोन का कप्तान ईशान किशन को बनाया गया है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के उपकप्तान चुने गए हैं. मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी ईस्ट जोन में शामिल किए गए हैं. भारत के कई स्टार खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में नजर आएंगे. इन खिलाड़ियों के पास अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी करने का मौका होगा.

सेंट्रल जोन की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भुटे.

विज्ञापन

स्टैंडबाय खिलाड़ी: अमनदीप खरे, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, भार्गव मेराई, कुणाल यादव और कुमार कार्तिकेय

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ