Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
Nicholas Pooran: टी20 क्रिकेट में हमेशा ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का जलवा रहा है। क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, पोलार्ड, आंद्रे रसेल जैसे दिग्गजों ने टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी कड़ी में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होगा। उन्होंने ये रिकॉर्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में बनाया है।
निकोलस पूरन पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स की टीम के खिलाफ 43 गेंदों पर 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
🚨 𝑯𝑰𝑺𝑻𝑶𝑹𝒀 🚨
Nicholas Pooran becomes the first player in T20 cricket history to smash 150 sixes in a calendar year 🤯🔥#NicholasPooran #WestIndies #T20s #Sportskeeda pic.twitter.com/6nxBJl9mwc
---विज्ञापन---— Sportskeeda (@Sportskeeda) September 23, 2024
ये भी पढ़ें:- भारत के ‘बदनसीब’ सलामी बल्लेबाज, जो टेस्ट क्रिकेट में नहीं जड़ सके एक भी शतक
अपनी इस पारी में उन्होंने 7 लगाए थे। इसी के साथ उन्होंने साल 2024 में टी20 क्रिकेट में अपने 150 छक्के पूरे कर लिए हैं। वो टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में 150 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है। उनसे पहले गेल ने साल 2015 में टी20 क्रिकेट में 135 छक्के लगाए थे। पूरन ने 9 साल बाद उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पूरन अब टी20 क्रिकेट में नए सिक्सर किंग बन गए हैं।
Two knocks of 93s, better one won ✅
Who played?
Nicholas Pooran 🔥#CPL24 pic.twitter.com/9gHhDjdBCG— Cricketangon (@cricketangon) September 23, 2024
---विज्ञापन---
निकोलस पूरन ने टी20 क्रिकेट में अपने 8000 पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अभी तक 361 टी20 मैच में 8032 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 563 छक्के लगाए हैं। वो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में चौथे सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले खिलाड़ी हैं।
Nicholas Pooran vs KNP
93*(43)
Fours 6
Sixes 7
SR 216+ #CPL2024pic.twitter.com/a5x0V0Aegt— SuperGiantsArmy™ — LSG FC (@LucknowIPLCover) September 23, 2024
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट से पहले टीम इंडिया की क्यों बढ़ी चिंता? सामने आई बड़ी वजह
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।