Caribbean Premier League 2024: जिस खिलाड़ी को लोग ताने मारते थे उसके मोटापे का मजाक उड़ाते थे और उसे दुनिया का सबसे मोटा खिलाड़ी कहकर पुकारते थे। उस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी से सभी को दंग कर दिया है। इस गेंदबाज की इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत उसे प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 137 किलोग्राम वजन के इस खिलाड़ी ने मैच में 4 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।
कौन है ये खिलाड़ी
ये क्रिकेटर वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल हैं। जिनका वजन करीब 137 किलोग्राम का है। इतने वजन होने के बावजूद वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग में अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वह इस लीग में बारबाडोस रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: क्या बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? कप्तान रोहित शर्मा ने दिया जवाब
कैसा किया प्रदर्शन
रहकीम कॉर्नवाल ने बारबाडोस रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ लाजवाब गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रहकीम कॉर्नवाल ने विध्वंसक बल्लेबाजों से भरी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की आधी टीम को पवेलियन वापस भेज दिया। जिससे टीम 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी थी। रहकीम कॉर्नवाल ने कप्तान आंद्रे फ्लेचर, मिकाइल लुइस, वानिंदु हसरंगा, ओडियन स्मिथ और रियान जॉन का विकेट हासिल किया था।
कैसा रहा मैच का नतीजा
111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस रॉयल्स ने 11.2 ओवरों में ही 113 रन बनाकर ये मैच अपने नाम कर लिया। विध्वंसक फॉर्म में चल रहे क्विंटन डि कॉक ने 38 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 59 रनों की पारी खेली। जबकि, एलिक अथांजे ने 15 गेंदों में 3 चौके के दम पर नाबाद 22 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- Video: बांग्लादेश के खिलाफ कौन करेगा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग? देखें संभावित बल्लेबाजी क्रम
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines