हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

WTC इतिहास के वो कप्तान जो आज तक नहीं जीत पाए एक भी मैच, एक भारतीय कप्तान भी शामिल

World Test Championship: क्या आप जानते हैं कि WTC के इतिहास में ऐसे कौन-कौन से कप्तान हैं जिन्होंने एक भी मैच नहीं जीता? इनमें से एक भारतीय कप्तान भी शामिल है। आइए जानते हैं इन कप्तानों के बारे में…

विज्ञापन
virat kohli jasprit bumrah

World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में कई कप्तानों ने अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई है, लेकिन कुछ ऐसे कप्तान भी हैं जो अब तक एक भी मैच जीतने में असफल रहे हैं। इन कप्तानों ने भले ही अपनी पूरी कोशिश की हो, लेकिन किस्मत और टीम की परफॉर्मेंस उनके साथ नहीं रही। बता दें इस लिस्ट में एक भारतीय कप्तान का नाम भी शामिल है।

शान मसूद (पाकिस्तान)

शान मसूद पाकिस्तान के लिए एक प्रतिभाशाली ओपनिंग बल्लेबाज हैं। जब उन्होंने टीम की कप्तानी की तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा। WTC में पाकिस्तान की कप्तानी पांच मैचों में की, जिनमें से सभी मैचों में उन्हें हार मिली।

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

शाकिब अल हसन, बांग्लादेश के अनुभवी और विश्व स्तरीय ऑलराउंडर हैं। हालांकि, WTC में उनका कप्तानी करियर अच्छा नहीं रहा। उन्होंने बांग्लादेश की टीम की कप्तानी चार मैचों में की, लेकिन सभी मैचों में उनकी टीम हार गई।

नील ब्रांड (साउथ अफ्रीका)

नील ब्रांड साउथ अफ्रीका के एक कम अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका की B टीम की कप्तानी की थी, जब दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले थे। बता दें इन दोनों मैचों में साउथ अफ्रीका की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

दिनेश चांदीमल (श्रीलंका)

दिनेश चांदीमल श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी और कभी-कभी टीम के कप्तानी भी करते हैं। WTC में उन्होंने श्रीलंकाई टीम की कप्तानी दो मैचों में की थी, लेकिन दोनों मैचों में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा।

मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)

मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और विकेटकीपर हैं। लेकिन जब उन्हें WTC के दो मैचों के लिए कप्तानी दी गई, तो टीम को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

जसप्रीत बुमराह (भारत)

जसप्रीत बुमराह, भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। बता दें उन्होंने पहली बार 2022 के टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में नाइटवॉचमैन के रूप में शतक लगाने वाले 5 खिलाड़ी, भारत का एक क्रिकेटर भी शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें