IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन में इस बार कई खिलाड़ियों की किस्मत का दरवाजा खुला तो कई खिलाड़ी अनसोल्ड भी हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में अपने दल का हिस्सा बनाया। जबकि दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर रहे, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में अपने दल में शामिल किया। हालांकि भारत को अंडर 19 विश्व कप जिताने वाले 3 कप्तानों को आईपीएल 2025 ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं दिया है। लिस्ट में पृथ्वी शॉ का भी नाम शामिल है।
पृथ्वी शॉ
कभी सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के साथ पृथ्वी शॉ की तुलना होती थी। लेकिन इस खिलाड़ी को आईपीएल 2025 ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं दिया। शॉ का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। इसके बावजूद किसी भी टीम ने उन्हें अपने दल में शामिल नहीं किया। शॉ लगातार आईपीएल में फ्लॉप हो रहे थे।
इसके बावजूद दिल्ली ने उन्हें कई बार बैक किया। लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से शॉ को दिल्ली ने रिटेन नहीं किया। शॉ ने आईपीएल 2024 के 8 मैचों में 24.75 की औसत के साथ 198 रन बनाए थे। इसके अलावा साल 2023 में दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने केवल 13.25 की औसत के साथ 106 रन बनाए। खराब प्रदर्शन के बाद भी दिल्ली ने उन्हें कई मौके दिए। लेकिन शॉ के प्रदर्शन में दिन प्रतिदिन गिरावट आई। साल 2018 में शॉ ने अपनी अगुवाई में भारत को विश्व विजेता बनाया।
यश धुल
साल 2022 में भारत को अंडर 19 विश्व कप जिताने वाले यश धुल पर भी आईपीएल 2025 ऑक्शन में किसी भी खिलाड़ी ने बोली नहीं लगाई। धुल ने कमाल का प्रदर्शन किया। साल 2022 में धुल को दिल्ली ने 50 लाख में खरीदा था। लेकिन 2025 के लिए उन्हें कोई भी खरीदार नहीं मिला। धुल ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था। धुल को आईपीएल 2023 में दिल्ली की ओर से 4 मैच खेलने का मौका भी मिला। लेकिन इस बल्लेबाज ने 5.33 की औसत के साथ 16 रन बनाए। उन्होंने एक भी बड़ी पारी नहीं खेली।
उन्मुक्त चंद
साल 2012 में भारत को अपनी कप्तानी में अंडर 19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद का लिस्ट में तीसरा नाम सामने आता है। खिताब जीतने के बाद उस समय उन्हें भारत का अगला विराट कोहली बताया जाने लगा था। उन्हें आईपीएल में दिल्ली की ओर से खेलने का मौका भी मिला। लेकिन इस खिलाड़ी ने खासा प्रभावित नहीं किया।
इसके बाद लगातार घरेलू टूर्नामेंट में फ्लॉप होने के बाद वह अमेरिका चले गए। जहां पर उन्होंने इस देश की नागरिकता ली और नेशनल टीम में शामिल हुए। चंद ने इस बार ऑक्शन में अपना नाम विदेशी खिलाड़ियों के रूप में रजिस्टर्ड करवाया। लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बदला अपना CEO, जिम्मेदारी से मुक्त हुए निक हॉकली
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
1 hr agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
4 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
4 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
5 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
5 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines