सातवें आसमान पर बांग्लादेश का कॉन्फिडेंस! कप्तान ने दे डाली हर टीम को खुली चुनौती, बोले-किसी को भी हरा...

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले ही हर टीम को खुली चुनौती दे डाली है। उनका कहना है कि बांग्लादेश किसी भी टीम को हरा सकती है।

Najmul Hossain Shanto

Najmul Hossain Shanto

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई की धरती पर इस मेगा इवेंट का आगाज होना है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही बांग्लादेश के कप्तान का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है। नजमुल हुसैन शांतो का कहना है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने के इरादे से पाकिस्तान जाएंगे। शांतो ने भरोसा जताया है कि उनकी टीम में खिताब जीतने वाली काबिलियत मौजूद है। बांग्लादेश अपने अभियान का आगाज टीम इंडिया के खिलाफ 20 फरवरी को करेगा।

विज्ञापन

सातवें आसमान पर बांग्लादेशी कप्तान का कॉन्फिडेंस

बांग्लादेश के कप्तान शांतो ने कहा, “हम चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने के इरादे से जाएंगे। सभी की सभी आठ टीमें टूर्नामेंट में खिताब जीतने की काबिलियत रखती हैं। यह सभी क्वालिटी टीमें हैं। मुझे भरोसा है कि हमारी टीम के पास भी चैंपियन बनने वाली काबिलियत मौजूद है। कोई भी अधिक दबाव महसूस नहीं करेगा। टीम में हर कोई खिताब को जीतना चाहता है और हर किसी को अपने खेल पर पूरा भरोसा है। हम नहीं जानते हैं कि अल्लाह ने हमारे भाग्य में क्या लिखा है। हम लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। मुझे भरोसा है कि हम अपना गोल हासिल कर पाएंगे।”

विज्ञापन

‘किसी भी टीम को हरा सकते हैं’

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय बांग्लादेश की टीम को लेकर शांतो ने कहा, “मैं टीम से काफी खुश हूं और इन 15 प्लेयर्स पर मुझे पूरा भरोसा है। ज्यादा समय पहले की बात नहीं है जब हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज मौजूद नहीं थे। हालांकि, अब हमारे पास दमदार पेस बॉलिंग यूनिट है। हमारे पास पहले कलाई के स्पिनर्स नहीं थे, लेकिन वो भी अब हमारे स्क्वॉड में हैं। हमारी टीम पूरी तरह से बैलेंस नजर आ रही है। अगर हर कोई अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभाने में सफल रहा, तो हम किसी भी टीम को कभी भी हरा सकते हैं।”

बांग्लादेश का शेड्यूल

बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को टीम इंडिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम की अगली भिड़ंत 24 फरवरी को न्यूजीलैंड के साथ होगी। ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश का आमना-सामना मेजबान पाकिस्तान से रावलपिंडी के मैदान पर होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ