Asia Cup 2025 BAN vs AFG: एशिया कप 2025 में 9वां मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच को बांग्लादेश ने 8 रन से जीतकर सुपर-4 की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाया है। लिटन दास की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम का ये एशिया कप 2025 में तीसरा मैच था। इससे पहले टीम को 1 मैच में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा था। भले ही बांग्लादेश ने इस मैच में अफगानिस्तान को हरा दिया हो लेकिन कप्तान लिटन दास एक बात से थोड़े निराश दिखे।
जीत के बाद नाखुश क्यों दिखे लिटन दास?
अफगानिस्तान को हराने के बाद भी बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास थोड़े निराश दिखे। मैच के बाद उन्होंने बताया “मैच जीतना राहत की बात थी, लेकिन हमने आखिरी 4-5 ओवरों में अच्छी बल्लेबाज़ी नहीं की। मुझे लगा कि रन तो काफी थे, लेकिन फिर भी हमें लगा कि हम 15-20 रन कम बना पाए। नासुम और रिशाद ने जिस तरह से गेंदबाजी की, वह कमाल की थी, उन्होंने वाकई अपना हुनर दिखाया। आज तमीम ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, ओपनिंग पार्टनरशिप अहम थी। क्या अब वह श्रीलंका का साथ देंगे? मुझे नहीं पता, देखते हैं।”
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: अफगानिस्तान की हार के साथ बदला पॉइंट्स टेबल का मिजाज, बांग्लादेश ने सुपर-4 की तरफ बढ़ाया कदम
ये खिलाड़ी रहा प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में बांग्लादेश की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। मुस्तफिजुर रहमान ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे, लेकिन वे प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सके। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नसुम अहमद ने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे, उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए नसुम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बांग्लादेश ने 8 रन से जीता मैच
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 154 रन बनाए थे। बांग्लादेश की तरफ से तंजीद हसन ने 31 गेंदों पर सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। 155 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 146 रन ही बना पाई थी।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: हार के बाद फूटा राशिद खान का गुस्सा, बताया क्यों मिली शिकस्त?
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
4 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
6 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
34 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
56 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines