GT vs DC: हार के बाद अक्षर पटेल का बड़ा बयान, बताया कहां हुई मुकाबले में असली चूक

Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बड़ा बयान दिया है।

IPL 2025 - 2025-04-19T200627.247
विज्ञापन

Axar Patel: 19 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में जीटी ने शानदार प्रदर्शन किया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। गुजरात की ओर से जोस बटलर ने शानदार 97 रनों की पारी खेलकर दिल्ली को चारों खाने चित कर दिया। 203 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद भी दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने बड़ा बयान दिया और हार की असली वजह बताई।

दिल्ली के कप्तान का बड़ा बयान

जीटी से मिली हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे दिल्ली इस मैच में हार गई। मैच के बाद अक्षर ने कहा कि हम 10-15 रन पीछे रह गए। जब ​​हमने तेजी लाने की कोशिश की, तो हम लगातार विकेट खोते रहे। हम जिस तरह से चाहते थे, वैसा अंत नहीं कर पाए। हमने अच्छी गेंदबाजी की। अगर हम कुछ और मौके बना पाते, तो मैच करीबी हो सकता था। यह कुछ हिट का मामला था। हम इस हार के बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर के बाद 203/8 रन बनाए थे। दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान अक्षर पटेल ने बनाए। उन्होंने 32 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। उनके अलावा आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कोई भी बल्लेबाज इस मैच में अर्धशतक नहीं जमा सका।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 19.2 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीटी की ओर से साईं सुदर्शन ने 21 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 54 गेंदों में 97 रन बनाए। बटलर ने पारी के दौरान 11 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए।

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस (GT) की सबसे बड़ी सफल रन चेज

स्कोर विरोधी टीम स्थान वर्ष
204 रन दिल्ली कैपिटल्स (DC) अहमदाबाद 2025
198 रन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बेंगलुरु 2023
197 रन राजस्थान रॉयल्स (RR) जयपुर 2024
196 रन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मुंबई (WS) 2022
190 रन पंजाब किंग्स (PBKS) ब्रेबोर्न 2022

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ