हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

कनाडा ने ICC T20 WC 2026 के लिए किया क्वालीफाई, अगले साल होगा टूर्नामेंट

कनाडा क्रिकेट टीम ने अमेरिका क्वालीफायर में बहामास को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। अब कनाडा की टीम भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में खेलती हुई दिखाई देगी।

विज्ञापन
कनाडा टीम

ICC T20 WC 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट अगले साल खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं। इस बार टी20 विश्व कप 2026 के लिए एक नई टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं कनाडा की, ये टीम टी20 विश्व कप खेलती हुई नजर आएगी। कनाडा ने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।

कनाडा ने बहामास को हराकर किया क्वालीफाई

अमेरिका क्वालीफायर में कनाडा ने बहामास को हराकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। इस मैच में कनाडा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए बहामास को महज 57 रनों पर ढेर कर दिया था। कनाडा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कलीम सना और शिवम शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद कनाडा ने इस लक्ष्य को 5.3 ओवर में हासिल कर लिया था। कनाडा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दिलप्रीत बाजवा ने 14 गेंदों पर 36 रन की नाबाद पारी खेली थी।

अमेरिका क्वालीफायर में ऐसा रहा प्रदर्शन

अमेरिका क्वालीफायर में कनाडा टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। निकोलस किर्टन की अगुआई में कनाडा ने क्षेत्रीय फाइनल में अपने सभी पांच मैच जीते थे। इस दौरान कनाडा ने बरमूडा, केमैन आइलैंड्स और बहामास को एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन करते हुए हराया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 119 टेस्ट, 8214 रन, इस दिग्गज ने टेस्ट करियर पर लगाया विराम, बोला- अब युवाओं की बारी

दूसरी बार भारत में विश्व कप खेलेगी कनाडा

यह दूसरी बार होगा जब कनाडा की टीम भारत में वर्ल्ड कप खेलेगी। इससे पहले वनडे विश्व कप 2011 के लिए कनाडा ने क्वालीफाई किया था। इस टूर्नामेंट में कनाडा का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था और टीम अपने 6 लीग मैचों में से महज 1 मैच जीत पाई थी।

विज्ञापन

13 टीमों ने किया वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 20 में से 13 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। जिसमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, यूएसए, आयरलैंड और कनाडा।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विराट दूर-दूर तक नहीं, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ जो रूट बने नंबर-1

विज्ञापन

 

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola