IPL 2026: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 29 जनवरी को खेला गया. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच को पाकिस्तान ने 22 रनों से अपने नाम कर लिया. इस मैच में केकेआर का 25.2 करोड़ वाला खिलाड़ी फ्लॉप हो गया.
फेल हुआ केकेआर का खिलाड़ी
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में केकेआर ने कैमरून ग्रीन पर 25.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने दल में शामिल किया था. आईपीएल 2026 से पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रहे ग्रीन पहले मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में फ्लॉप हो गए. ग्रीन ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों की पारी खेली. उन्होंने 3 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया. ग्रीन इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल नहीं कर सके.
इससे पहले एशेज सीरीज का हिस्सा रहे ग्रीन ने इंग्लैंड के खिलाफ भी खासा कमाल नहीं दिखाया. उन्होंने अपनी आखिरी 7 पारियों में 37, 22*, 17,19,0,7, और 45 रन बनाए थे.
ग्रीन साल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं. ये उनका पहला सीजन था. उन्होंने 16 मैच में 452 रन बनाए थे. इसके अलावा साल 2024 में आरसीबी ने 255 रन बनाए थे. अब वह आईपीएल 2026 में केकेआर का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: शिवम दुबे ने मैनेजमेंट के इन 2 सदस्यों को दिया सफलता का सारा श्रेय, बताया कैसे बदल गया उनका खेल
पाकिस्तान ने दर्ज की जीत
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168/9 रन बनाए थे. सैम अयूब ने पाकिस्तान की ओर से 40 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 146/8 रन ही बना सकी. पाकिस्तान ने 22 रनों से जीत हासिल कर ली.
ये भी पढ़ें: ‘सम्मान और सपोर्ट नहीं मिल रहा…’, संन्यास के लिए क्यों मजबूर हो गए थे युवराज सिंह, अब छलक पड़ा दर्द
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
26 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines