Buchi Babu Tournament: तमिलनाडु की प्रतिष्ठित बुची बाबू टूर्नामेंट में इस बार रोमांच बना हुआ है। ईशान किशन जैसे स्टार खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में आने से लोगों का क्रेज भी इस टूर्नामेंट के लिए बढ़ गया है। इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे एकतरफा मैच इंडियन रेलवे और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया, जहां रेलवे की टीम ने गुजरात को 139 रन से हरा दिया। इस मैच में रेलवे की ओर से 3 खिलाड़ियों ने शतक बनाया, वहीं गुजरात की ओर से एक ही बल्लेबाज ने शतक जड़ा।
रेलवे की ओर से पहली पारी में आए 3 शतक
रेलवे की टीम ने पहली पारी में 129.5 ओवर में सभी विकेट खोकर कुल 570 रन बनाए थे। इसमें प्रथम सिंह ने सर्वाधिक 130 रन की पारी खेली थी। प्रथम सिंह ने अपनी पारी के दौरान कुल 14 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा विवेक सिंह ने 104 और सहैब युवराज ने नाबाद 105 रनों का योगदान दिया। वहीं, सलामी बल्लेबाज शिवम चौधरी ने 88, मोहम्मद सैफ ने 57 और आशुतोष शर्मा ने 43 रन बनाए। गुजरात की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिद्धार्थ देसाई ने 4 और चिंतन गजा ने 3 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें: ‘मैं हमेशा लड़ती रहूंगी…’ घर पहुंचते ही Vinesh Phogat ने कही बड़ी बात, पति ने फिर दिखाया गुस्सा
343 रनों की लीड दे बैठी गुजरात
गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन की टीम पहली पारी में बुरी तरह से फेल साबित हुई। टीम महज 70.3 ओवर में ही 227 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और रेलवे ने 343 रनों की बढ़त हासिल कर ली। गुजरात की ओर से पहली पारी में मनन हिंगरजिया ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। इसके अलावा हेत पतेल ने 43, जयमीत पटेल ने 35 और समित पटेल ने 33 रन की पारी खेली। रेलवे की ओर से पुरांक त्यागी ने 3 और हिमांशु सांगवान, राज चौधरी, अयान चौधरी ने 2-2 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें: अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप की तारीखों का हुआ एलान, देखें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया
23 ओवर में ही घोषित कर दी पारी
रेलवे की टीम ने 343 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी तेज गति से खेली। दूसरी पारी में टीम ने महज 23 ओवर में ही 138 रन का स्कोर बना लिया और पारी को घोषित कर दिया। टीम की ओर से शिवम चौधरी ने 49, विवेक सिंह ने 36 और प्रथम सिंह ने 20 रन की पारी खेली। रेलवे ने गुजरात को जीत के लिए 482 रन का लक्ष्य दिया।
ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir का टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर चढ़ गया जादू, अब ऋषभ पंत ने भी शुरू कर दी गेंदबाजी
दूसरी पारी में भी गुजरात नहीं दिखा सकी कमाल
482 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने खराब शुरुआत की। टीम ने 49 रन के स्कोर पर ही अपने 4 विकेट खो दिए। हालांकि इसके बाद 300 रन पर टीम का 6वां विकेट गिरा। लेकिन फिर टीम ने अगले 4 विकेट महज 42 रन पर ही खो दिए। टीम की ओर से दूसरी पारी में भी सबसे अधिक रन का योगदान मनन हिंगरजिया ने दिया। मनन ने 102 रन की पारी खेली। वहीं, जयमीत पटेल ने 92, चिंतन गजा ने 80 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा सका और टीम को 139 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रेलवे की ओर से अयान चौधरी ने दूसरी पारी में 5 और राज चौधरी ने 4 विकेट हासिल किए।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines