Buchi Babu Tournament: इन दिनों भारत में बुची बाबू टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। टीम इंडिया में जगह पाने के लिए कुछ खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एक गेंदबाज ऐसा है जो अपनी कमाल की गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींच रहा है। इस गेंदबाज के सामने श्रेयस अय्यर और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी भी फेल हो गए। अब इस गेंदबाज ने बांग्लादेश सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। अब ये स्पिन गेंदबाज आर अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी टक्कर दे रहा है।
बुची बाबू टूर्नामेंट में साई किशोर का धमाल
बुची बाबू टूर्नामेंट में साई किशोर टीएनसीए 11 की तरफ से कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश कर रहे हैं। मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में साई किशोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान साई ने श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, सरफराज खान, दिव्यांश और रेस्टन दास को पवेलियन भेजा था। जिसके चलते मुंबई की टीम 156 रनों पर ही ढेर हो गई थी। शानदार कप्तानी के साथ-साथ साई किशोर बुची बाबू में कमाल की गेंदबाजी भी कर रहे हैं। इससे पहले हरियाणा के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए साई ने 7 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- Ronaldo के Youtube पर एक हफ्ते में कितने सब्सक्राइबर्स? जानकर हिल जाएगी पैरों तले जमीन
क्या बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में मिलेगा मौका?
पिछले काफी समय से साई किशोर घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पिछला रणजी सीजन में भी साई के लिए शानदार रहा था। एक इंटरव्यू के दौरान साई किशोर ने कहा था कि वे जल्द ही टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। अपने कमाल के प्रदर्शन के दम पर साई किशोर टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करते जा रहे हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि बांग्लादेश के साथ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज में साई को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिले।
ये भी पढ़ें:- 7 साल के बाद टीम इंडिया में वापसी पर इस दिग्गज खिलाड़ी की नजर, जड़ चुका है तिहरा शतक
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines