Ishan Kishan: टीम इंडिया से बाहर चल विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश सीरीज से पहले अपना दावा ठोक दिया है। बुची बाबू ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ टीम को दो विकेट से जीत दिला दी। ईशान किशन ने पहली बार शानदार शतक बनाया था। उन्होंने 114 रन बनाए थे। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 41 रन की पारी खेली। चौथी पारी में झारखंड को जीत के लिए 138 रन बनाने थे। आखिर में ईशान किशन ने दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी।
वापसी में किया धमाका
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में जगह बनाने के लिए हर खिलाड़ी इस समय बुची बाबू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन भी वापसी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ अपने पहले ही मैच में इस मौके का फायदा उठाया। पहली बार मध्य प्रदेश की टीम 225 रन बना कर ऑलआउट हो गई थी, जवाब में झारखंड ने 289 रन बनाए थे। इस दौरान भी ईशान किशन ने 114 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। दूसरी पारी में मध्य प्रदेश की टीम 238 रन ही बना पाई थी। जिसके बाद झारखंड को जीतने के लिए 138 रनों का लक्ष्य मिला था।
ये भी पढ़ें: अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप की तारीखों का हुआ एलान, देखें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया
मुश्किल हालात में दिलाई जीत
मध्य प्रदेश के खिलाफ ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। उन्होंने पहली पारी में तीन शानदार कैच लिए थे। इसके अलावा शतकीय पारी खेली थी। जबकि दूसरी पारी में भी जब झारखंड की टीम मुश्किल में थी तो उन्होंने 41 रन की नाबाद पारी खेल कर टीम को जीत दिला दी। एक समय झारखंड को जीतने के लिए सिर्फ 12 रन चाहिए थे और उन्होंने अपने आठ विकेट खो दिए थे। इस दौरान ईशान किशन ने तीन गेंदों में दो छक्के लगा कर टीम को जीत दिला दी।
ये भी पढ़ें: ‘मैं हमेशा लड़ती रहूंगी…’ घर पहुंचते ही Vinesh Phogat ने कही बड़ी बात, पति ने फिर दिखाया गुस्सा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines