हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: दूसरे टी-20 से पहले इंग्लैंड ने किए टीम में दो बड़े बदलाव, इस खूंखार गेंदबाज की हुई एंट्री

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। खूंखार गेंदबाज की इंग्लिश टीम में एंट्री हुई है।

विज्ञापन
England cricket Team

IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। इंग्लिश टीम ने चेन्नई के चेपॉक मैदान पर होने वाले दूसरे टी-20 के लिए गस एटकिंसन को टीम से बाहर कर दिया है। एटकिंसन की जगह पर ब्रायडन कार्स को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है। वहीं, जेमी स्मिथ को भी 12वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा गया है। पहले टी-20 में इंग्लिश टीम को भारत के हाथों 7 विकेट से करारी हार का मुंह देखना पड़ा था।

इंग्लैंड ने किए दो बड़े बदलाव

इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले गस एटकिंसन को टीम से बाहर कर दिया है। दूसरे टी-20 के लिए टीम मैनेजमेंट द्वारा चुने गए 12 प्लेयर्स में एटकिंसन की जगह पर ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, जेमी स्मिथ को भी इंग्लिश टीम में जगह दी गई है। कार्स इंग्लैंड की ओर से अब तक कुल 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और उन्होंने कुल 6 विकेट अपने नाम किए हैं। कार्स ने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में कार्स ने 4 ओवर के स्पेल में 26 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

जेमी स्मिथ भी टीम में शामिल

ब्रायडन कार्स के साथ-साथ इंग्लैंड ने 12वें खिलाड़ी के तौर पर जेमी स्मिथ को भी टीम में जगह दी है। स्मिथ इंग्लिश टीम की ओर से अब तक कुल 9 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेल चुके हैं। 24 वर्षीय बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कुल 770 रन ठोके हैं। टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ एक शतक ठोक चुके हैं, जबकि चार अर्धशतक भी उनके बल्ले से निकले हैं। दूसरे टी-20 में अगर स्मिथ को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है, तो इंटरनेशनल स्टेज पर फटाफट क्रिकेट में यह उनका पहला मुकाबला होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola