हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ENG vs AUS: नए नवेले घातक खिलाड़ी ने मिचेल मार्श के उड़ा दिए होश, गेंदबाजी देख छूट जाएंगे पसीने, देखें वीडियो

Brydon Carse: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में ब्रायडन कार्स ने खासा प्रभावित किया है। उन्होंने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श को अपनी तेज रफतार गति से खूब परेशान भी किया।

विज्ञापन

Brydon Carse: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरा पर है, जहां पर 3 मैच की टी-20 सीरीज के बाद अब 5 मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के नए नवेले खिलाड़ी ब्रायडन कार्स ने अपनी घातक गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श को अपनी गेंदबाजी के आगे घुटने टेकवा दिए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ब्रायडन कार्स की धुआंधार गेंदबाजी

तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने मिचेल मार्श के होश उड़ा दिए, 29 साल के इस गेंदबाज ने मिचेल मार्श को खूब परेशान किया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्श अपनी बल्लेबाजी के दौरान ब्रायडन की गेंदबाजी को समझ नहीं पा रहे हैं। ब्रायडन कार्स लगातार मार्श को बीट कर रहे हैं। इस दौरान कार्स, मार्श को एक बांउसर मारकर भी परेशान करते हैं। हालांकि अंत में मार्श और ब्रायडन की लड़ाई में ब्रायडन की जीत होती है। ब्रायडन की तेज गति और स्विंग गेंदबाजी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। ब्रायडन ने इस मैच में 10 ओवर में 5.50 की इकोनॉमी रेट के साथ 55 रन खर्च करते हुए 1 विकेट चटकाए थे।

पिता भी रह चुके हैं क्रिकेटर

ब्रायडन कार्स के पिता जेम्स कार्स भी पेशे से एक क्रिकेटर रह चुके हैं। वह जिम्बाब्वे की ओर से क्रिकेटर रहे हैं। जेम्स ने 60 प्रथम श्रेणी मैच में 485 और लिस्ट A के 21 मैचों में 46 रन बनाए थे। इसके अलावा प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 137 विकेट और लिस्ट A में 20 विकेट हासिल किए थे। हालांकि अब उनके बेटे, ब्रायडन कार्स भी पिता की राह पर चलते हुए क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं।

ऐसा रहा है करियर

ब्रायडन कार्स ने अब तक इंग्लैंड के लिए 16 टेस्ट मैच में 18 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 4 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 6 विकेट झटके हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 183 रन भी बनाए हैं। जबकि टी-20 में उनके रनों का खाता नहीं खुला है।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: कानपुर टेस्ट से पहले भारी बवाल, स्टेडियम के बाहर हुआ विरोध, 20 लोगों पर दर्ज हुई FIR

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें