India vs Pakistan: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 20 जुलाई को एजबेंस्टन में मुकाबला खेला जाना था। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ मना कर दिया गया। इसलिए भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रेट ली का नाम शामिल हो गया। उन्होंने दोनों देशों के लेकर बड़ी बातें कही हैं।
ब्रेट ली ने क्या कहा?
मुकाबला रद्द होने के बाद ब्रेट ली ने कहा कि यह एक कठिन सवाल है। लेकिन अभी मैं यही कहूंगा कि मुझे भारत से प्यार है, मुझे पाकिस्तान से प्यार है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वे एक ऐसे विवेक पर पहुंच पाएंगे जहां वे खुद की सराहना कर सकें। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम यहां एक टूर्नामेंट के लिए हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – हम सभी को शामिल करते हैं। तो कल रात जो हुआ, वही हुआ। हमने इसके लिए प्रयास किया।
क्यों रद्द हुआ मुकाबला?
22 अप्रैल को भारत के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 मासूम लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठीकनों को निशाना बनाकर बड़ी कार्यवाई की थी। इसके बाद कई दिनों तक भारत और पाकिस्तान की सेना में सैन्य संघर्ष भी हुआ। इस मामले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत में इसका विरोध हुआ और आखिरकार मैच को रद्द करना पड़ा। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस अब अपना आगामी मैच साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ 22 जुलाई को खेलेगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
28 mins agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
48 mins agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
1 hr agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
2 hrs ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
3 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines