हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ब्रेट ली की चाहत, शमी ना हो पाएं फिट तो ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में बैठे यह युवा तेज गेंदबाज

ब्रेट ली ने युवा तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की हिदायत दी है। मोहम्मद शमी अभी अपनी इंजरी से उबर रहे हैं और वह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज तक फिट हो पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
Brett Lee

Brett Lee Mayank Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होना है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर जीत की हैट्रिक लगाने को बेकरार है। हालांकि, टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। शमी अभी अपनी इंजरी से पूरी तरह से नहीं उबर सके हैं। हाल ही में शमी को नेट्स में गेंदबाजी करते हुए देखा गया था, लेकिन वह पूरी तरह से लय में दिखाई नहीं दिेए थे।

कप्तान रोहित और टीम मैनेजमेंट के सामने यह बड़ा सवाल है कि अगर शमी फिट नहीं होते हैं, तो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में किस तेज गेंदबाज को मौका दिया जाए। पूर्व कंगारू गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय टीम की इस मुश्किल को काफी हद तक कम करने का प्रयास किया है। ली ने उस फास्ट बॉलर का नाम बताया है, जो अपनी रफ्तार के दम पर कंगारू बल्लेबाजों की नींद उड़ा सकता है।

क्या पुणे टेस्ट में खेलेंगे सरफराज खान?

View Results

शमी की जगह किसे मिले मौका?

ब्रेट ली ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ के साथ बातचीत करते हुए बताया कि अगर मोहम्मद शमी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं, तो उनकी जगह पर युवा सनसनी मयंक यादव को भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए। ली ने कहा कि दुनिया का कोई भी बल्लेबाज उस गेंदबाज के खिलाफ सहज नहीं हो सकता है, जो 150 प्लस की रफ्तार से गेंदबाजी करता है। उन्होंने कहा कि शमी अगर फिट नहीं होते हैं, तो मयंक को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मौका दिया जाना चाहिए। मयंक ने आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से जमकर बवाल काटा था। युवा तेज गेंदबाज के आगे दुनिया का बड़े से बड़ा बल्लेबाज पानी मांगते हुए नजर आया था।

डेब्यू सीरीज में किया प्रभावित

मयंक यादव को आईपीएल में धमाल मचाने का इनाम भी मिला था। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मौका दिया गया था। मयंक भी हाथ आए इस मौके को भुनाने में पूरी तरह से सफल रहे थे। फास्ट बॉलर ने घातक स्पीड के साथ-साथ बेहतरीन लाइन एंड लेंथ के दम पर विपक्षी बल्लेबाजों की नाक में जमकर दम किया था। मयंक ने 3 मैचों में चार विकेट भी अपने नाम किए थे और बांग्लादेश के सबसे अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह को दो बार पवेलियन की राह दिखाई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें