हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20I क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, इस खिलाड़ी ने एक मैच में 9 विकेट लेकर रचा इतिहास

Laura Cardoso: ब्राजील की ऑलराउंडर लौरा कार्डोसो ने लेसोथो के खिलाफ टी20I मैच में 9 विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. कार्डोसो टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं. इससे पहले मेंस या वुमेंस किसी भी टी20I मैच में ऐसा नहीं हुआ था.

विज्ञापन
Laura Cardoso

Laura Cardoso Creates History: ब्राजील महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर लौरा कार्डोसो ने एक टी20 इंटरनेशनल मैच 9 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. वह ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं. इससे पहले मेंस या वुमेंस, किसी भी टी20I मैच में ऐसा कमाल नहीं हुआ था. कार्डोसो ने लेसोथो के खिलाफ टी20I मैच में सिर्फ 3 ओवर में 4 रन देकर 9 विकेट झटके और बार्जील को 189 रनों की बड़ी जीत दिला दी.

इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड भूटान के सोनम येशे के नाम था, जिन्होंने 2025 में 8 विकेट लिए थे. वहीं महिलाओं में इंडोनेशिया की रोहमलिया का 7 विकेट वाला रिकॉर्ड था, जिसे कार्डोसो ने आराम से पीछे छोड़ दिया.

लौरा कार्डोसो ने 9 विकेट लेकर रचा इतिहास

इस मुकाबले में ब्राजील ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए रोबर्टा एवरी ने 35 गेंदों पर 48 रन और मोननिक मचाडो ने 41 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में लौरा कार्डोसो ने कमाल का प्रदर्शन किया और दूसरे ओवर में ही हैट्रिक लेकर लेसोथो की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद कार्डोसो ने विकेटों की झड़ी लगा दी और चौथे ओवर में उन्होंने बिना एक रन दिए 4 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

वह यहीं नहीं रुकीं और छठे ओवर में दो और विकेट लेकर मैच वहीं खत्म कर दिया. उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर कुल 9 विकेट झटके और लेसोथो की पूरी टीम सिर्फ 13 रन पर सिमट गई. कार्डोसो ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 9 विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

ये भी पढ़ें- तो क्या टीम इंडिया से पहले इस विदेशी टीम से होने वाला था वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? सरेआम दिया था खेलने का ऑफर!

सोनम येशे का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त

इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड भूटान के सोनम येशे के नाम था. येशे ने 26 दिसंबर 2025 को गेलेफू में म्यांमार के खिलाफ मैच में सिर्फ 7 रन देकर 8 विकेट झटके थे, जो अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन था. वहीं, महिला टी20 इंटरनेशनल में खासकर दो फुल मेंबर (टेस्ट खेलने वाले देशों) के बीच ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की स्पिनर एमी सैटर्थवेट के नाम है. उन्होंने 16 अगस्त 2007 को टॉनटन में इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

वहीं, मेंस टी20 इंटरनेशनल में भारत के दीपक चाहर का नाम सबसे ऊपर आता है. उन्होंने 10 नवंबर 2019 को नागपुर में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट लेकर कमाल का प्रदर्शन किया था. लेकिन अब कार्डोसो ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 9 विकेट लेकर सबको पीछे छोड़ दिया है.

टी20I क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

खिलाड़ीगेंदबाजी आंकड़ेविपक्षी टीमतारीख
एल कार्डोसो3-2-4-9लेसोथो महिला9 अप्रैल 2026
एस येशे4-1-7-8म्यांमार26 दिसंबर 2025
आर रोहमलिया3.2-3-0-7मंगोलिया महिला टीम24 अप्रैल 2024
एफ ओवरडिज्क4-2-3-7फ्रांस महिला26 अगस्त 2021
ए स्टॉक्स3.4-0-3-7पेरू महिला टीम14 अक्टूबर 2022

ये भी पढ़ें- IPL 2026: बुमराह की ‘धुनाई’ के बाद भी नहीं भरा वैभव सूर्यवंशी का दिल, कहा- काश 11 ओवर तक खेलता तो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola