45 की उम्र में दादा बनने जा रहा दिग्गज फुटबॉलर, जल्द गूंजेगी घर में किलकारी

फुटबॉल की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके रोनाल्डिन्हो के घर में जल्द की किलकारियां गूंजने वाली हैं। महान प्लेयर की बहू ने बड़ी खुशखबरी दी है।

Untitled design - 2024-12-03T180626.951

Ronaldinho

Ronaldinho Grandfather: ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। ब्राजील को साल 2002 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले रोनाल्डिन्हो महज 45 साल की उम्र में दादा बनने जा रहे हैं। रोनाल्डिन्हो के बेटे जोआओ मेंडेस जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी मेंडेस की वाइफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। रोनाल्डिन्हो की गिनती फुटबॉल जगत के सबसे महान खिलाड़ियों में की जाती है और उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

दादा बनेंगे रोनाल्डिन्हो

साल 2002 में ब्राजील की टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले रोनाल्डिन्हो जल्द ही दादा बनने वाले हैं। रोनाल्डिन्हो की बहू जियोवाना बुस्कासियो ने अपने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में एक बेबी और दूध की बॉटल का इमोजी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “16 हफ्ते हो चुके हैं और गिनती जारी है।” जियोवाना ने रोनाल्डिन्हो के बेटे मेंडेस के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए मेंडेस बर्नले ने लिखा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं डर्लिंग।” 19 साल के मेंडेस की हाल ही में बर्नले की अंडर-21 टीम में एंट्री हुई है। इससे पहले वह बार्सिलोना की ला मासिया युवा एकेडमी का हिस्सा रहे थे। मेंडेस ने अपने करियर की शुरुआत क्रुजेरो एकेडमी के साथ की थी, इसके बाद साल 2023 में उन्होंने दमदार खेल के बूते बार्सिलोना की अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी।

रोनाल्डिन्हो का लाजवाब रहा करियर

ब्राजील के महान खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो का करियर कमाल का रहा। उन्होंने अपने फुटबॉल करियर में कुल 13 खिताब अपने नाम किए। बार्सिलोना की ओर से खेलते हुए रोनाल्डिन्हो दो बार ला-लीगा जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। वहीं, एक बार उन्होंने बार्सिलोना को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने में भी अहम किरदार निभाया। 1999 कोपा अमेरिका कप में भी रोनाल्डिन्हो का खेल लाजवाब रहा था और उन्होंने ब्राजील को चैंपियन बनाया था। साल 2005 में रोनाल्डिन्हो ने बैलन डी ओर अवॉर्ड भी जीता था। 2002 वर्ल्ड कप में रोनाल्डिन्हो ने अपने बेहतरीन खेल से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ