England vs West Indies: कीसी कार्टी और ब्रेंडन किंग के शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को तीसरे मैच में आठ विकेट से हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया है। सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से अपने नाम किया था जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से बाजी मारी थी। ऐसे में तीसरा वनडे मैच निर्णायक था, जिसे वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीतकर वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। मैच में कीसी कार्टी ने अपने करियर का पहले शतक जमाया, जिससे वेस्टइंडीज टीम को जीत दर्ज करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
कार्टी ऐसा करने वाले सेंट मार्टेन के पहले क्रिकेटर
कार्टी ने सिर्फ 114 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और दो छक्के शामिल थे। कार्टी ने 97 गेंदों में अपना पहला शतक बनाया, जिससे वे वेस्टइंडीज के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले सेंट मार्टेन के पहले क्रिकेटर बन गए। उनके बाद किंग ने अपना शतक पूरा किया, जिन्होंने दो बार दो बार आउट होने का सही फायदा उठाते हुए सही समय पर शतकीय पारी खेली। उनकी यह पारी जुलाई 2023 में वर्ल्ड कप क्वालीफायर के बाद से वनडे में पहला फिफ्टी प्लस स्कोर है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मेगा ऑक्शन में ये 4 धाकड़ खिलाड़ी होंगे RCB की पहली पसंद! डिविलियर्स ने दिया बड़ा हिंट
कार्टी-किंग ने एकतरफा बनाया मैच
इंग्लैंड की टीम एंटीगुआ में दूसरे मैच में रोमांचक जीत के बाद बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ तीसरे मैच में उतरी थी, लेकिन यहां उसके गेंदबाज रंग नहीं जमा सके। किंग ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के शुरुआती स्पैल में लगातार दो शानदार चौके लगाकर अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इंग्लैंड के कप्तान लिविंगस्टोन ने कार्टी और किंग पर लगाम लगाने के लिए अपने नौ में से सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कार्टी-किंग की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 209 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की।
पावरप्ले में इंग्लैंड का बुरा हाल
इससे पहले इंग्लैंड ने पॉवरप्ले के आखिर में 24/4 के खराब स्कोर से उबरते हुए 263 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट और डैन मूसली ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा सैम करन ने 40, जोफ्रा आर्चर ने 38 जबकि जैमी ओवर्टन ने 32 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से मैथ्यू फोर्ड सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने दो-दो विकेट झटके।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के बाद कौन बने टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान? रेस में सबसे आगे यह दो नाम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
18 mins agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
24 mins agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines